How to get glowing skin before Karwa Chauth- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
How to get glowing skin before Karwa Chauth

क्या आप भी दमकती हुई त्वचा पाने के लिए करवाचौथ से पहले पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करती हैं? अगर हां, तो अब आप घर बैठे-बैठे अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ा सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि हल्दी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस लाने में मददगार साबित हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको भी हल्दी वाले इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

कैसे बनाएं हल्दी फेस पैक?

नेचुरल फेस पैक को बनाने के लिए आपको हल्दी, दही और शहद की जरूरत पडे़गी। किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये तीनों चीजें आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। हल्दी फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में एक स्पून हल्दी, एक स्पून शहद और दो स्पून दही को अच्छी तरह से मिक्स करना है। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपका हल्दी फेस पैक तैयार हो जाएगा।

पाएं इंस्टैंट ग्लो

अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। आपको इस फेस पैक को लगभग 20 मिनट तक लगाए रखना है। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

हल्दी आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा चेहरे पर पैदा हुए जिद्दी मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी हल्दी से बने इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद और दही आपकी स्किन के रूखेपन को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, अपने पूरे चेहरे पर इस फेस पैक को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version