जहांगीरपुरी में हुई फायरिंग।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
जहांगीरपुरी में हुई फायरिंग।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। दोनों पक्षों के विवाद में करीब 10 राउंड फायरिंग की गई है। जिस व्यक्ति की मौत हो हुई है, उसे चार गोलियां लगी हुई हैं। वहीं पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को पकड़ लिया है। 

एक व्यक्ति की हुई मौत

दरअसल, पूरी घटना जहांगीरपुरी के डी-ब्लॉक की बताई जा रही है। जांच में पता लगा कि दीपक और उसका भाई कुछ अन्य साथियों के साथ 900 वाली गली पार्क के पास खड़े थे। इसी दौरान नरेंद्र और सूरज वहां आए और दोनों पार्टियों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। थोड़ी देर हुई बहसबाजी के बाद दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली दीपक की गर्दन पर, दोनों पैरों पर और एक गोली पीठ पर लगी। इस दौरान नरेंद्र के भी पीठ पर और सूरज के पैरों में गोली लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में दीपक को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं नरेंद्र और सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। दोनों गुटों में विवाद होने के बाद करीब 10 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग की घटना में दीपक को 4 गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। दीपक का साथी नरेंद्र और एक अन्य घायल हैं। पुलिस की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- 

‘दिल्ली में 1990 के दशक वाले मुंबई अंडरवर्ल्ड का माहौल है…’, CM आतिशी ने क्यों कही ये बात; जताई चिंता

दिल्ली में फिर दस्तक दे रहा दमघोंटू प्रदूषण, मेट्रो ने लिया बड़ा फैसला; सफर करने वाले जरूर जान लें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version