Eknath Shinde- India TV Hindi

Image Source : PTI/FILE
सीएम एकनाथ शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना शिंदे गुट ने 45 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। शिंदे गुट की ये पहली लिस्ट है। रवींद्र वाईकर की पत्नी मनीषा वाईकर को टिकट दिया गया है। अर्जुन ख़ोतकर को जलना से टिकट दिया गया है। वहीं राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ सदा सरवनकर को टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया था कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर होंगे। यहां 5 करोड़ पुरुष वोटर हैं। यहां एक लाख पोलिंग बूथ पर वोट पड़ेंगे। महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर होंगे। मुंबई में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं।

हालही में मनसे ने जारी की थी लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी हालही में 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस चुनाव में राज ठाकरे के बेटे अमित को भी कैंडिडेट बनाया गया है। अमित ठाकरे को माहीम से उम्मीदवार बनाया गया था। ये एमएनएस की दूसरी सूची थी। 

बता दें कि राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी। साल 2009 के विधानसभा चुनाव में राज की पार्टी से 13 कैंडिडेट चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद से पार्टी का परफॉरमेंस लगातार खराब होता गया। मौजूदा समय की बात करें तो MNS के पास केवल एक विधायक है। ऐसे में राज ठाकरे सोच समझकर इस चुनाव में कैंडिडेट उतार रहे हैं। देखना ये होगा कि इस चुनाव में MNS कितनी सीटें जीतती हैं। यहां आपको बता दें कि राज ठाकरे अपने दिवंगत चाचा बाला साहेब ठाकरे की तरह राजनीति करते हैं। वह खुद बिना चुनाव लड़े किंगमेकर बनने की कोशिश करते हैं। वहीं बाला साहेब के बेटे उद्धव ठाकरे और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे सक्रिय राजनीति में हैं।

ये भी पढ़ें: 

साक्षी मलिक ने कहा- मुझे राजनीति का कोई लालच नहीं, विनेश के कांग्रेस ज्वाइन करने पर कही ये बात

दृश्यम मूवी की तरह सेना के जवान ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, शव को दफनाया, 52 दिन बाद हुआ खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version