दीपोत्सव से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा।- India TV Hindi

Image Source : PTI/FILE
दीपोत्सव से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा।

अयोध्या: शहर में 30 अक्टूबर को सरयू किनारे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस दीपोत्सव से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने को लेकर लगातार काम चल रहा है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच पुलिस ने सरयू नदी पर राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 रास्तों को बंद कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने राम की पैड़ी और राम पथ से जुड़ी सभी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के नाम की लिस्ट तैयार कर ली है। 

सिर्फ पास धारकों को मिलेगी एंट्री

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राम की पैड़ी से जुड़े 17 रास्तों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इन रास्तों को सुरक्षा के चलते बंद किया गया है। दीपोत्सव तक सिर्फ वहीं लोग यहां से गुजर पाएंगे, जिनके पास बने होंगे। सिर्फ पास धारकों को ही इन रास्तों से गुजरने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ घाटों पर तैनात किये गये स्वयंसेवक, दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और पास धारकों को ही इन रास्तों पर प्रवेश मिलेगा। 

एक-एक दारोगा और चार-चार सिपाही तैनात

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आगे बताया कि राम की पैड़ी की सुरक्षा को देखते हुए सभी 17 सम्पर्क मार्गों पर एक-एक दारोगा और चार-चार सिपाही तैनात किये गये हैं। इसके अलावा राम की पैड़ी से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों से खासतौर पर आग्रह किया गया है कि वे दीपोत्सव वाले दिन प्रतिबंधित गलियों से ना गुजरें और ना ही अपने घरों की छतों पर जाएं। इसके लिये इलाके की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे। 

जलाए जाएंगे 28 लाख दीये 

बता दें कि 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली के अवसर पर राम की पैड़ी तथा अन्य घाटों पर 28 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। दीपोत्सव को लेकर घाट प्रभारी और समन्वयक नियमित रूप से दीयों को घाट पर व्यवस्थित तरीके से रख रहे हैं। इसके अलावा वह स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में अयोध्या में यह आठवां दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

बिहार के यात्री ध्यान दें, दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

पिता या हैवान: बच्चा रोया तो नींद में पड़ी खलल, कुल्हाड़ी से गला काट डाला, यूपी का मामला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version