संजय राउत ने साधा राज ठाकरे पर निशाना।- India TV Hindi

Image Source : PTI
संजय राउत ने साधा राज ठाकरे पर निशाना।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख करीब आ रही है। मतदान में अब 20 दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा है कि राज ठाकरे भाजपा की तारीफ सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने बेटे अमित ठाकरे की फिक्र है।

क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का बेटा चुनाव लड़ रहा हो, उसकी मानसिकता समझी जा सकती है। जो व्यक्ति कभी कहता था कि भाजपा को महाराष्ट्र से भगा देना चाहिए तथा अमित शाह एवं नरेन्द्र मोदी को राज्य में घुसने नहीं देना चाहिए, वह आज भाजपा की तारीफ कर रहा है। संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे जानते हैं कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी से (अगला) मुख्यमंत्री होगा।

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

दरअसल, राज ठाकरे ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। राज ठाकरे ने ये भी कहा था कि चुनाव के बाद भाजपा और मनसे साथ आएगी। विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई की माहिम सीट से उम्मीदवार हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने अमित ठाकरे का समर्थन करने का ऐलान किया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version