anushka sharma- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनुष्का शर्मा ने दी छठ की शुभकामनाएं

क्या अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड में अपने बच्चों के साथ समय बिताने के बाद भारत वापस आ गए हैं? विरुष्का के फैंस के बीच इन दिनों बस यही सवाल है और इसकी वजह बने हैं स्टार कपल के पोस्ट। इन दिनों पूरे देश में छठ पर्व की धूम है और अनुष्का ने भी अपने फैंस को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मुंबई के जुहू बीच की एक खास तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ फैंस को छठ पूजा की बधाई दी है। अभिनेत्री का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस यही जानने को बेताब हैं कि क्या इंग्लैंड में समय बिताने के बाद वह अब भारत वापस आ गई हैं?

अनुष्का ने फैंस को दी छठ पर्व की बधाई

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जुहू बीच पर हो रही छठ पूजा की एक तस्वीर साझा की और फैंस को इस खास पर्व की बधाई दी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘छठ पूजा की शुभकामनाएं।’ हालांकि, इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि अभिनेत्री मुंबई में हो सकती हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कोई पुरानी तस्वीर साझा की है या हाल की है, लेकिन अभिनेत्री के फैंस जरूर खुश हो गए हैं।

पति विराट के साथ लंदन में थीं अनुष्का

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तभी से लंदन में रह रहे हैं जब से अनुष्का अपने बेटे अकाय की मां बनने वाली थीं। अकाय के जन्म के बाद भी अनुष्का भारत में कम ही नजर आती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कपल अब लंदन में बसने की योजना बना रहा है। हालांकि, विराट-अनुष्का की ओर से अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा का पोस्ट

6 साल से किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं अनुष्का

दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। अनुष्का की बॉलीवुड इवेंट्स और फिल्मों से लगातार अनुपस्थिति के कारण भी ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पति विराट के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं। पिछले साल, अभिनेत्री ने कहा था कि वह अब बहुत अधिक फिल्में नहीं करना चाहती हैं और इसके बजाय अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। विराट कोहली ने अक्सर व्यक्त किया है कि उन्हें लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद है जहां उनकी प्राइवेसी पर ज्यादा असर नहीं होता।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version