वॉक से ज्यादा असरदार हैं ये एक्सरसाइज- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
वॉक से ज्यादा असरदार हैं ये एक्सरसाइज

लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखना है तो रोजाना कोई न कोई व्यायाम जरूर करना चाहिए। फिट रहने के लिए वॉक को शानदार और आसानी से किए जाने वाला व्यायाम माना जाता है। लेकिन इन दिनों दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की वजह से खुल में वॉक करना या फिर कोई व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। डॉक्टर्स घर के अंदर ही हल्की फुल्की एक्सरसाइज करने की सलाह दे रहे हैं। आज हम आपको ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जो वॉक से कहीं ज्यादा असरदार हैं। रोजाना सिर्फ 30 मिनट ये एक्सरसाइज करने से मोटापा तेजी से कम होता है। जानिए घर के अंदर कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

वॉक से असरदार हैं ये एक्सरसाइज

  1. जंपिंग जैक- आप घर के अंदर वॉर्मअप के लिए 5-7 मिनट जंपिंग जैस एक्सरसाइज कर सकते हैं। जंपिंग जैक में आपको हाथों को ऊपर ले कर मिलाना होता है और पैरों को कूदते हुए खोलना होता है। फिर हाथों को नीचे लाना है और पैरों को मिलाना है। आप इसे एक्सरसाइज को आसानी से घर में कर सकते हैं। जंपिंग जैक अच्छा कार्डियो फिटनेस वर्कआउट है।

  2. क्रॉस लेग्स- शरीर के ऊपरी भाग की एक्सरसाइज करने के लिए आप क्रॉस लेग्स कर सकते हैं। इसमें आपको दोनों पैरों के अंगूठे को दूसरे हाथ से छूना है। यानि बाएं पैर जो दाएं हाथ से और दाएं पैर को बांए हाथ से छुककर छूना है। ऐसा आप 5-10 मिनट तक करें। ये अच्छा वर्कआउट है।

  3. स्क्वाट्स- हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए आप स्क्वाट्स कर सकते हैं। ये एक शानदार कार्डियो व्यायाम हैं, जो हृदय गति को बढ़ाता है। शरीर की मांसपेशियों को टोन करने और मजबूत करने के लिए भी स्क्वाट्स को असरदार माना जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्क्वाट को आप आसानी से घर में बिना किसी टूल के साथ कर सकते हैं। 

  4. सीढ़ियां चढ़ना- कार्डियो एक्सरसाइज में सीढ़ियां चढ़ना भी शामिल है। रोजाना कुछ सीढ़ियां चढ़ने से हार्ट हेल्दी रहता है। दिल को स्वस्थ रखने का ये एक शानदार तरीका है। आप घर के अंदर रोजाना कुछ देर सीढ़ियां चढ़ने से वजन भी घटा सकत हैं। इसे अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करें।

  5. प्लैंक- एक जगह पर लेटकर आप प्लैंक कर सकते हैं। प्लैंक करने के लिए आपको नियमित अभ्यास करने की जरूरत है। शुरुआत में 30 सेकेंड खुद को होल्ड रखना है उसके बाद आपको इसे 1 मिनट तक ले जाना है। प्लैंक करने से पूरे शरीर पर जोर पड़ता है और इससे पेट की चर्बी कम होती है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version