सुमेश शौकीन को अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता- India TV Hindi

Image Source : @AAMAADMIPARTY
सुमेश शौकीन को अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन सोमवार को अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद शौकीन ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों (दिल्ली देहात) की बेहतरी के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान शौकीन ने कहा, दिल्ली देहात के विकास का जितना भी काम हुआ है वो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुआ है। उसी को देखते हुए आज मैं ‘आप’ के साथ जुड़ रहा हूं।

दिल्ली देहात का प्रमुख नेता बताया

इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुमेश शौकीन का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें दिल्ली देहात का “प्रमुख नेता” करार दिया। केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली देहात के बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो रहे हैं, जिनका स्वागत करता हूं। हमारी सरकार से पहले दिल्ली देहात में कुछ काम नहीं हुआ। शीला दीक्षित को ये भी नहीं पता था कि दिल्ली देहात में खेती भी होती है। हमने दिल्ली देहात में स्कूल बनाए, STP बनाए, सड़कें बनाईं। जो काम दिल्ली शहर में होता है, वही काम अब देहात में भी होता है। सोमेश शौकीन जी के शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा।”

क्या गुलाब सिंह का कटेगा टिकट?

बता दें कि सुमेश शौकीन ने मटियाला विधानसभा से 2008 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। मटियाला विधानसभा से आप का मौजूदा विधायक गुलाब सिंह हैं। गुलाब सिंह का टिकट इस बार काटना तय माना जा रहा है। गुलाब सिंह के साथ इलाके में कई बार मारपीट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस नेता के फिर बिगड़े बोल, “जूते मारकर काम करवाने के लिए आपका बेटा धीरज गुर्जर है तैयार”

खतरनाक लेवल पर प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, पूछा- GRAP लागू करने में देरी क्यों?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version