
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का आज सोमवार को आखिरी दिन है। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और राज्य की महायुति सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के लाखों करोड़ रुपयों के प्रोजेक्टस दूसरे राज्यों को दे दिए गए हैं।