
कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी का रोड एक्सीडेंट
रायपुरः छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का एक्सीडेंट हो गया है। मंत्री को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, रामविचार नेताम के हाथ और सिर पर चोट आई है। मंत्री राम विचार नेताम की हालत गंभीर है। उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
