BPSC- India TV Hindi

Image Source : SCREENGRAB (INDIA TV)
BPSC दफ्तर के बाहर छात्रों का हंगामा

बिहार की राजधानी पटना में BPSC दफ्तर के बाहर छात्रों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया है। हंगामा इतना भयंकर है कि पुलिस को छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा है। बता दें कि 13 दिसंबर को होने वाली 70वीं बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा के नियमों में बदलाव को लेकर पटना में सैंकड़ों की संख्या में उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और नियमों में बदलाव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार से इस पर दोबारा विचार करने की मांग भी कर रहे हैं। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी हैं। 

आगे की खबर अपडेट हो रही है….

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version