Chandra Grahan 2025- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025 and Horoscope: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण भी खगोलीय, आध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से एक विशेष घटना है। जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की विशेष स्थितियों के कारण घटित होती है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा अपनी स्थिति में एक ही रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। तो कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती, क्योंकि पृथ्वी बीच में मौजूद होती है। चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाता है और चंद्रमा पर अंधकार छा जाता है। इस अवधि को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में लगने वाला चंद्र ग्रहण किस राशि के लिए हानिकारक है।

1. मेष 

आपकी राशि पर इसका प्रभाव अशुभ बताया जा रहा है। इनके साथ किसी भी तरह की घात-प्रतिघात हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस दौरान आप धन की बचत नहीं कर पाएंगे।

2. वृषभ 

आपकी राशि पर इसका प्रभाव अशुभ रहेगा। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। साथ ही आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है। कान से जुड़ी कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है।

3. सिंह 

आपकी राशि पर यह ग्रहण अशुभ है। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, यानी मानहानि की संभावना है। इस दौरान आपको धार्मिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

4. कन्या 

यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए अशुभ है। साथ ही आपको व्यापार या काम से जुड़े मामलों में भावनात्मक कष्ट और मानसिक चिंता का अनुभव करना पड़ सकता है।

5. तुला 

यह ग्रहण आपकी राशि के लिए अशुभ है। इस दौरान आपको घर, परिवार और अपने करियर से जुड़ी काफी मानसिक थकान का सामना करना पड़ सकता है।

6. धनु 

यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए भी अशुभ माना जा रहा है। यह किसी तरह की चिंता दे सकता है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आप आराम का आनंद नहीं ले पाएंगे। इस दौरान आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

7. मकर 

यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए भी अशुभ है। आपको किसी बात को लेकर पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

8. मीन 

इस चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव माना जा रहा है। इससे किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है। नकारात्मक विचारों का आप पर अधिक प्रभाव रहेगा।

साल 2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण

नए साल में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और समाप्त रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Marriage Horoscope 2025: साल 2025 में इन राशि के जातकों का बन रहा है विवाह का शुभ संयोग, नए साल में मिलेगा सच्चे जीवनसाथी का साथ

Kharmas 2024: शुरू हुआ खरमास का महीना, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या करना रहेगा सही?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version