शीतलहर और घने कोहरे के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे

Image Source : FILE
शीतलहर और घने कोहरे के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे

नोएडा/ वाराणसी/ बागपतः उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी सुबह-शाम देखने को मिल रहा है। खराब मौसम को देखते हुए यूपी के तीन जिलों में 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

नोएडा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

जानकारी के अनुसार, नोएडा समेत पूरे गौतमबुध नगर जिले के सभी स्कूलों में 8वीं तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम और ग्रैप-4 लागू होने के कारण कक्षा एक से लेकर आठवीं तक सभी स्कूल 16 जनवरी और 17 जनवरी बंद रहेंगे। 

वाराणसी में 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

वहीं, भगवान शिव की नगरी वाराणसी में भी क्लास 1 से 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुक्रम में 18 जनवरी 2025 तक शीतलहर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है। लेकिन अध्यापक और प्रधानाध्यापक विद्यालय में उपस्थित होकर काम करते रहेंगे। 

  बागपत में भी 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

उधर, बागपत जिले में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कड़ाके की सर्दी के कारण 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने  अत्याधिक सर्दी होने के कारण  छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोडों से सम्बद्ध (नर्सरी से कक्षा 8 तक) के विद्यालयों में 18 जनवरी 2025 तक का अवकाश घोषित किया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version