चुनाव मंच कार्याक्रम में बोले राघव चड्ढा


चुनाव मंच कार्याक्रम में बोले राघव चड्ढा

इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में AAP सांसद राघव चड्ढा ने EXCLUSIVE इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली के पंजाबी किसे थमाएंगे चाबी? साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में किसकी लहर है? राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे देश की 65% आबादी 35 साल से कम है, हमारी पार्टी AAP देश में नई तरह की राजनीति लेकर आई और आज भी AAP अपने काम के आधार पर वोट मांगती है। AAP दिल्ली के बच्चों की शिक्षा में निवेश करती है, सरकार का दायित्व लोगों को वेलफेयर देना है जिस जिम्मेदारी को हम निभा रहे हैं।

 

 

राघव ने कहा कि, हम बुनियादी सुविधाएं दे रहे, फ्री आदत की बात नहीं है।2015 में मैं दिल्ली के वित्त मंत्री का सलाहकार था।तब 28 हजार करोड़ का बजट था,अब 80 हजार करोड़ है। आज दूसरी पार्टियां हमारे काम की नकल कर रही हैं। दिल्ली मॉडल में दवा,दवाई,इलाज सब मुफ्त है। पुजारी,ग्रंथियों को आर्थिक मदद राजनीतिक नहीं दे रहे हैं हम। आर्थिक मदद देना सरकार का दायित्व है।

कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला, राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस का दिल्ली चुनाव में वजूद नहीं है।कांग्रेस की चुनावी जमीन दिल्ली में खिसक गई है। कांग्रेस के पास दिल्ली में संगठन,नीति नहीं है। दिल्ली में कांग्रेस पॉलिटिकल फोर्स नहीं, कांग्रेस को कैंडिडेट नहीं मिल रहे थे। केजरीवाल को सिक्योरिटी की वजह हाई थ्रेट है। इंडी अलायंस को लेकर राघव ने कहा कि, ये तो बस लोकसभा चुनाव के लिए था।नेशनल अलायंस को स्टेट में लाने का औचित्य नहीं है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, अरविंद केजरीवाल पर कई हमले भी हुए, केजरीवाल की जान को खतरा हो सकता है।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version