प्रेमानंद महाराज जी

Image Source : FILE PHOTO
प्रेमानंद महाराज जी

मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध संत बाबा प्रेमानंद दास महाराज जी की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद वह गोवर्धन परिक्रमा से पूंछरी के लोटा से वह वापस लौट गए। शनिवार को महाराज जी वृंदावन के केली कुंज से गोवर्धन महाराज की गिरिराज परिक्रमा करने अपनी भक्तों के साथ गए थे। परिक्रमा करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिससे परिक्रमा छोड़ वापस आश्रम लौट आए।

भक्तों में छाई मायूसी

प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत खराब होने से उनके भक्तों में मायूसी छा गई है। भक्त लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए राधारानी से प्रार्थना कर रहे हैं। महाराज जी के भक्त बड़ी संख्या में उनके दर्शन के लिए आश्रम पहुंचते हैं। हर रोज सुबह परिक्रमा के दौरान प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करते हैं। प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद से भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे।

कृष्ण भक्ति के लिए जाने जाते हैं प्रेमानंद महाराज जी

बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी एक महान संत हैं, जो विशेष रूप से श्री कृष्ण भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। वे श्री कृष्ण के परम भक्त हैं और उनके उपदेशों में भगवान श्री कृष्ण के प्रेम और भक्ति का महत्व प्रमुख रूप से उजागर होता है। 

सत्संग सुनने देश-विदेश से आते हैं भक्त

प्रेमानंद महाराज का जीवन और उनका सत्संग मथुरा-वृंदावन में पहुंचने वाले भक्तों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। प्रेमानंद महाराज जी ने भक्तिमार्ग को अपनाकर लोगों को भगवान के साथ एक सच्चे और गहरे संबंध में रहने का मार्ग दिखाया है। उनके दर्शन और सत्संग सुनने के लिए देश और विदेश से भक्त खिंचे चले आते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version