rakhi sawant, dodi khan

Image Source : INSTAGRAM
राखी सावंत और दोदी खान।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अपने बयानों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। लोगों का खूब मनोरंजन करने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुई राखी सावंत एक बार फिर शादी करने की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस के निकाह के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसका ऐलान एक्ट्रेस ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कर दिया है। तीसरी शादी करने की योजन राखी सावंत ने बनाई है। इस बार वो किसी भारतीय सितारे से नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर से शादी की तैयारी में हैं। अब ये एक्टर कौन है और राखी से इसकी शादी के चर्चे कैसे शुरू हुए चलिए आपको बताते हैं।

पहले भी की दो शादियां

राखी सावंत की दो शादियां असफल रही हैं। उन्होंने पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से की थी। इसके साथ वो ‘बिग बॉस’ के घर में भी शिरकत की। कई सालों तक छिपाने के बाद राखी ने ‘बिग बॉस 15’ में शादी का ऐलान किया और लोगों को अपने पति की झलक दिखाई, लेकिन बीबी हाउस से बाहर आते ही साल 2022 में दोनों अलग हो गए। राखी ने कहा कि उनका पति पहले से ही शादीशुदा था, ऐसे में उनकी शादी मान्य ही नहीं थी। फिर राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की और लंबे विवाद के बाद साल 2023 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। कोर्ट के गलियारों तक मामला पहुंचा और आदिल को जेल की हवा भी खानी पड़ी। अब इसके बाद राखी सावंत तीसरी शादी की योजना बना चुकी हैं।

इस शख्स से करेंगी शादी

अभिनेत्री ने बताया कि वह अपनी तीसरी शादी पाकिस्तान में करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें पड़ोसी देश से कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। राखी ने कहा, ‘मुझे कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली शादियों में मुझे कैसे परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से एक संभावना चुनूंगी। भारतीय और पाकिस्तानी एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग बहुत पसंद हैं और वहां मेरे कई प्रशंसक हैं।’ राखी ने आगे बताया कि वह पाकिस्तान के एक अभिनेता डोडी खान से शादी करेंगी। शादी की योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘शादी पाकिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम दुबई में सेटल होंगे।’

यहां देखें वीडियो

राखी बनीं रियलिटी क्वीन

कई रियलिटी शो का हिस्सा बनने के अलावा राखी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। ‘मैं हूं न’ में उन्हें कोरियोग्राफर फराह खान ने लॉन्च किया था और वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आई थीं। ‘बिग बॉस’ के कई सीजन, ‘नच बलिये’, जैसे कई रियलिटी शो का भी राखी हिस्सा बन चुकी हैं। अपने बॉलीवुड डांस नंबर्स से भी उन्होंने खूब तहलका मचाया था।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version