• महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को हुआ था। उनके पिता करमचंद गांधी ने 4 बार शादी की थी। उनकी पहली 2 पत्नियों का निधन एक-एक बेटी को जन्म देने के बाद हुआ था, जबकि तीसरी पत्नी से उन्हें कोई संतान न थी। बाद में अपनी तीसरी पत्नी की रजामंदी से करमचंद गांधी ने पुतलीबाई से विवाह किया जो मोहनदास करमचंद गांधी यानी की महात्मा गांधी की मां थीं।

    Image Source : File

    महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को हुआ था। उनके पिता करमचंद गांधी ने 4 बार शादी की थी। उनकी पहली 2 पत्नियों का निधन एक-एक बेटी को जन्म देने के बाद हुआ था, जबकि तीसरी पत्नी से उन्हें कोई संतान न थी। बाद में अपनी तीसरी पत्नी की रजामंदी से करमचंद गांधी ने पुतलीबाई से विवाह किया जो मोहनदास करमचंद गांधी यानी की महात्मा गांधी की मां थीं।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी को संघर्ष के शुरुआती दिनों में सभाओं में मंच से बोलने से डर लगता था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने आत्मविश्वास को जगाया और बड़ी से बड़ी भीड़ को पूरी दिलेरी से संबोधित किया।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी को 5 बार नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था, हालांकि एक बार भी उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिला। हालांकि दुनिया में कई बड़ी हस्तियों का मानना है कि वह इसके हकदार थे।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी कुल 4 भाई-बहन थे। उनका विवाह मात्र 13 साल की आयु में हो गया था। महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी उम्र में उनसे एक साल बड़ी थीं। कस्तूरबा ने भी भारत की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा की थी।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी जब 16 साल के थे तो कस्तूरबा गांधी और उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था, हालांकि कुछ ही दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। बाद में गांधी के कुल 4 बेटे हुए जिनके नाम हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास थे।

  • Image Source : File

    उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए महात्मा गांधी ने मात्र 18 साल की आयु में ही ब्रिटेन का रुख कर लिया था। महात्मा गांधी ने ब्रिटेन जाकर कानून की पढ़ाई की थी।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी ने अपनी जिंदगी के 21 साल दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे। अफ्रीका में हुई कुछ घटनाओं ने गांधी के मन में आजादी की लड़ाई के लिए अलख जगाने में अहम भूमिका अदा की थी।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी की हैंडराइटिंग बहुत ही खराब थी और उन्होंने कई मौकों पर इसके लिए अफसोस भी जाहिर किया था। गांधी का कहना था कि खराब हैंडराइटिंग अधूरी पढ़ाई की निशानी है।

  • Image Source : File

    30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त वह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। गांधी की पुण्यतिथि को देश भर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • Image Source : File

    महात्मा गांधी की हत्या के मामले में नाथूराम गोडसे के अलावा नारायण आप्टे, विनायक दामोदर सावरकर, शंकर किस्तैया, दत्तात्रय परचुरे, विष्णु करकरे, मदनलाल पाहवा और गोपाल गोडसे पर मुकदमा चलाया गया था।

  • Image Source : File

    10 फरवरी 1949 को जज ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए गोडसे (बाएं) और नारायण आप्टे (बीच में) को फांसी की सजा सुनाई। वहीं, गोपाल गोडसे, विष्णु करकरे, मदनलाल पहवा, शंकर किस्तैया और दत्तात्रेय परचुरे को उम्रकैद की सजा मिली। वीर सावरकर को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version