Eid
Image Source : INDIA TV
भारत में कब दिखेगा चांद? सामने आया अपडेट

नई दिल्ली: ईद का इंतजार कर रहे भारत के लोगों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल सऊदी अरब में आज (29 मार्च) चांद दिख गया है, ऐसे में वहां 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। वहीं भारत में 30 मार्च की शाम को ईद का चांद देखा जा सकता है, ऐसे में भारत में 31 मार्च को ईद मनाए जाने की संभावना है।

बता दें कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भारत में ईद का चांद, सऊदी अरब में ईद का चांद निकलने के एक दिन बाद निकलता है और ईद का त्यौहार चांद निकलने के एक दिन बाद मनाया जाता है। हालांकि भारत में ईद की तय तारीख तभी मानी जाएगी, जब ईद का चांद दिख जाएगा।

ईद कब मनाई जाती है?

शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। इस दिन ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं।

सऊदी अरब में कब शुरू हुआ था रमजान?

सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले यानी 1 मार्च से रमजान शुरू हुआ था। ऐसे में भारत में ईद, सऊदी अरब से एक दिन बाद 31 मार्च को मनाई जाएगी। यहां ये जानना जरूरी है कि हर बार ऐसा होता है कि सऊदी अरब में ईद का चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version