आज का मौसम।
Image Source : PTI (FILE)
आज का मौसम।

IMD Weather Update: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है और गर्मी का आना शुरू हो गया है। दिल्ली में हाल ही में भीषण गर्मी देखी गई थी। हालांकि, इसके बाद कई दिनों से पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लगातार तेज हवाएं चल रही हैं जिस कारण तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में आज सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी बीते कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। मार्च महीने के आखिरी दिन यानी सोमवार 31 मार्च को यूपी के विभिन्न हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले 5 अप्रैल तक यूपी में ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। 1 और 2 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही अप्रैल महीने की शुरुआत में यूपी के कई जिलों का तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version