दौड़ना या चलना सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
Image Source : SOCIAL
दौड़ना या चलना सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

हेल्दी और फिट रहने के लिए कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, कुछ लोग वॉक करते हैं तो कुछ लोग रनिंग करना पसदं करते हैं। बता दें, जब भी सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज की बात होती है तो दौड़ना और वॉक का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि यह व्यायाम सबसे आसान और फायदेमंद हैं, जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रोज़ाना दौड़ लगाकर या नियमित रूप से वॉक कर अपने आपको फिट रख सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि वॉक और रनिंग में ज़्यादा फायदेमंद क्या है? क्या करने से जल्दी वजन कम होता है ? तो चलिए हम आपको बताते हैं टहलने और दौड़ने के स्वास्थ्य संबंधी फायदे क्या क्या हैं। 

मिलते हैं कौन से फायदे?

  • जोड़ों पर प्रभाव: दौड़ने से घुटनों और कूल्हों पर अधिक प्रभाव पड़ता है, जो जोड़ों में  चोटों की संभावना को बढ़ाता है (हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार)। वहीं, वॉक करने से जोड़ो में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। हालाँकि दौड़ने से जल्दी बेहतर परिणाम मिलते हैं, लेकिन अगर हड्डियां कमजोर हैं तो वॉक करना बेहतर विकल्प है।

  • हृदय संबंधी लाभ: चलना और दौड़ना दोनों ही हृदय संबंधी फिटनेस को बढ़ाते हैं। दौड़ने से हृदय की कार्यप्रणाली में तेज़ी से सुधार होता है क्योंकि यह व्यायाम की अधिक तीव्रता वाला है, लेकिन लगातार पैदल चलने से हृदय संबंधी लाभ लम्बे समय तक मिलता है 

  • मांसपेशियों की ताकत:  चलने से पैरों और बाहों की ज़्यादा मांसपेशियाँ ज़्यादा सक्रिय होती हैं। जबकि, दौड़ने से मांसपेशियों की सहनशक्ति और स्टेमिना बेहतर होता है। 

  • मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: वॉक करने से मूड बेहतर होता है। हालाँकि, दौड़ने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है जो स्ट्रेस को रिलीज़ करता है। यानी दौड़ना, बहुत रोमांचक है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बहुत कठिन है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए पैदल चलना ज़्यादा ज़्यादा विकल्प है।

वॉक और रनिंग में क्या है ज़्यादा प्रभावी है?

वॉक करने की तुलना में रनिंग में प्रति किलोमीटर ज़्यादा कैलोरी खर्च होती है। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज़ (ACE) के अनुसार, 70 किलो का व्यक्ति मध्यम गति से दौड़ने पर लगभग 74 कैलोरी प्रति किलोमीटर खर्च करता है, जबकि चलने पर 56 कैलोरी प्रति किलोमीटर खर्च होती है। यानी एक तरह से चलना और दौड़ना, दोनों ही सेहत के लिए फ़ायदेमंद हैं। यह आपके लक्ष्य, फ़िटनेस लेवल, और मेडिकल हिस्ट्री पर निर्भर करता है कि कौन सा व्यायाम आपके लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होगा। 

रनिंग या वाकिंग कौन सी शुरुआत करना आसान है?

अगर आप रनिंग या वाकिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो आप वॉक से इस एक्सरसाइज़ की शुरुआत करें। क्योंकि शुरुआत में वॉक करना, दौड़ने की तुलना में ज़्यादा आसान है। पैदल चलने के लिए किसी खास उपकरण या प्रशिक्षण की ज़रूरत नहीं होती। वहीं, दौड़ने के लिए अच्छे जूते, वार्म-अप, और बेहतर सहनशक्ति की ज़रूरत होती है। यानि, पैदल चलना आमतौर पर हर तरह के लोगों के लिए सुलभ है, जबकि दौड़ना उन लोगों के लिए अधिक फिटनेस लाभ प्रदान करता है जो प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version