
शम्मी कपूर और उनके पोते विश्वप्रताप कपूर।
कपूर फैमिली की फिल्मी विरासत किसी से छिपी नहीं है। चार जनरेशन से ये परिवार बॉलीवुड को अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से सींच रहा है। इस परिवार से हर जनरेशन में कई सुपरस्टार निकले। चौथी पीढ़ी में भी रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर जैसे टैलेंटेड सितारे हुए है, लेकिन इस फैमिली में कई ऐसे चिराग भी हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी। करीना और करिश्मा के अलावा कपूर खानदान की लड़कियां तो ज्यादातर फिल्मों से दूर ही रहीं, लेकिन इस परिवार के हर बेटे ने फिल्मों में अपने हाथ आजमाए, सिवाए एक के। सिनेमा की सबसे बड़ी फैमिली का एक बेटा पूरी तरह से ग्लैमर की दुनिया से दूर है। ये कौन हैं और बॉलीवुड से दूर रहकर क्या करते हैं आपको बताते हैं।
कौन हैं शम्मी कपूर के पोते
शम्मी कपूर ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था। शानदार एक्टिंग से शम्मी कपूर लोगों के दिलों पर राज करने लगे थे, लेकिन उनके बेटे आदित्य फिल्मों में आने के बाद भी उतने सफल नहीं हो सके। आदित्य कपूर के दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी। बेटी को म्यूजिक में रुचि रही, लेकि बेटे ने पूरी तरह से फिल्मों को नजरअंदाज किया और अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा। हाई-फाई लाइफ और बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच भी उन्होंने खुद को एकाग्रचित रखा। शम्मी कपूर के इस पोते का नाम विश्वप्रताप कपूर है। विश्वप्रताप कपूर एक प्राइवेट लाइफ जीते हैं। और इनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
बचपन से ही करना चाहते थे कुछ अलग
सालों पहले शम्मी कपूर ने एक वेबसाइट बनाई थी। इस पर उन्होंने अपने परिवार के हर सदस्य के बारे में जानकारी दी थी। इस वेबसाइट पर विश्वप्रताप राज कपूर से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। इसमें लिखा है, ‘मेरा नाम विश्वप्रताप राज कपूर है। मुझे विशु के नाम से भी जाना जाता है। मेरा जन्म 18 अगस्त 1983 को बॉम्बे के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। मेरे पिता का नाम आदित्यराज कपूर और मेरी मां का नाम प्रीति कपूर है। मैं अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ बॉम्बे के मालाबार हिल में रहता हूं। मैं बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल एसोसिएशन नामक स्कूल में पढ़ता हूं। मेरी मुख्य रुचि कार, कंप्यूटर, एयर राइफल शूटिंग और विमान हैं। मैं कारों के स्केल मॉडल इकट्ठा करता रहा हूं। मैं किसी बड़ी सुपरकार कंपनी में टेस्ट ड्राइवर बनना चाहता हूं।’
शम्मी कपूर के पोते विश्वप्रताप कपूर।
ये काम करते हैं विश्वप्रताप
विश्वप्रताप राज कपूर के इस कोट के साथ उनके बचपन की तस्वीर लगी है जो इशारा करती है कि ये उन्होंने अपने बचपन में अपने दादा की साइट के लिए लिखा था। इससे ये भी जाहिर है कि उनकी रुचि बचपन से ही साइंस की ओर थी। वो इनोवेश में विश्वास रखते थे, उनका ये रुझान आगे चलकर भी देखने को मिला और उन्होंने विज्ञान को ही चुना और इस अलग राह पर चलते हुए वो अमेरिका में सेटल हो गए। 18 अगस्त 1983 जन्मे विश्व ह्यूस्टन विश्वविद्यालय और इलिनोइस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। वो अब अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
बहन करती है ये काम
विश्वा की छोटी बहन तुलसी कपूर, एक संगीतकार और कलाकार हैं, जो अपनी रचनात्मक रुचि के कारण जानी जाती हैं। उनके पिता आदित्य राज कपूर ने अभिनय और निर्देशन से लेकर लेखन तक, विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। विश्व ने तकनीक की दुनिया को अपने लिए चुना और कपूर खानदान की विरासत को अलग क्षेत्र में ले गए।
