Mau
Image Source : INDIA TV
मऊ में 2 समुदायों के बीच शव दफनाने को लेकर बवाल

मऊ: यूपी के मऊ से हंगामे की खबर है। मऊ में शव दफनाने को लेकर बवाल हो गया है और दो समुदायों में टकराव हुआ है। यहां ईंट-पत्थर चल गए हैं और पुलिस ने कमान संभाल ली है। मऊ के बरुईपुर में जमीन विवाद ने शनिवार को सांप्रदायिक रंग ले लिया। शव दफनाने को लेकर हिंदू दलित और मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

30 अप्रैल को तहसील में होगा समाधान

वीडियो फुटेज में मुस्लिम पक्ष द्वारा हमला करते और दलित पक्ष की ओर से अपने बचाव में जवाबी पत्थरबाज़ी करते लोग साफ नजर आते हैं। दलित पक्ष के मकान पर नीला झंडा लहरा रहा है, जो उनकी पहचान दर्शाता है। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से हालात काबू में आए हैं। दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ कि अब 30 अप्रैल को तहसील में इस विवाद का समाधान किया जाएगा। (इनपुट: मऊ से राकेश)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version