Apr 23, 2025
10:48 PM (IST)
मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। मुंबई की टीम के तरफ से सबसे अधिक रोहित शर्मा 70 रन और सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाए हैं। वहीं हैदराबाद की टीम के तरफ से जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिले हैं।
Apr 23, 2025
10:44 PM (IST)
15 ओवर्स के बाद मुंबई को स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 7 रन चाहिए।
Apr 23, 2025
10:42 PM (IST)
रोहित शर्मा हुए आउट
रोहित शर्मा के रूप में मुंबई की टीम को लगा तीसरा झटका। उन्हें 70 रन के स्कोर पर ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
10:30 PM (IST)
13 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने दो विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 55 रन और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों में 38 रन चाहिए।
Apr 23, 2025
10:20 PM (IST)
11वें ओवर में आए 6 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। मुंबई की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 59 रन और बनाने हैं।
Apr 23, 2025
10:18 PM (IST)
रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
Apr 23, 2025
10:13 PM (IST)
विल जैक्स हुए आउट
विल जैक्स के रूप में मुंबई की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें 22 रन के स्कोर पर जीशान अंसारी ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
10:11 PM (IST)
9 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। मुंबई की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 68 रन और बनाने हैं।
Apr 23, 2025
10:07 PM (IST)
8वें ओवर में आए 9 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
10:03 PM (IST)
7वें ओवर में आए 4 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 60 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और विल जैक्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
9:56 PM (IST)
पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 27 रन और विल जैक्स 18 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
9:46 PM (IST)
चौथे ओवर में आए 13 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 25 रन और विल जैक्स 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
9:41 PM (IST)
3 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और विल जैक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
9:35 PM (IST)
रयान रिकेलटन हुए आउट
रयान रिकेलटन के रूप में मुंबई ने गंवाया पहला विकेट। उन्हें जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
9:30 PM (IST)
पहले ओवर में आए 8 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 8 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
9:26 PM (IST)
मुंबई की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के तरफ से ओपन करने रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन आए हैं। वहीं हैदराबाद की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए हैं।
Apr 23, 2025
9:11 PM (IST)
हैदराबाद ने मुंबई को 144 रनों का टारगेट दिया
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं और मुंबई को 144 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद की टीम के तरफ से सबसे अधिक हेनरिक क्लासेन 71 रन और अभिनव मनोहर 43 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से 4 विकेट ट्रेंट बोल्ट, 2 विकेट दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या और बुमराह को 1-1 विकेट मिले हैं।
Apr 23, 2025
9:08 PM (IST)
हैदराबाद को लगा 7वां झटका
अभिनव मनोहर के रूप में हैदराबाद की टीम को 7वां झटका लगा है। उन्हें 43 रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
9:05 PM (IST)
हैदराबाद को लगा छठा झटका
हेनरिक क्लासेन के रूप में हैदराबाद की टीम को छठा झटका लगा है। उन्हें 71 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
8:59 PM (IST)
18वें ओवर में आए 13 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 33 रन और हेनरिक क्लासेन 63 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
8:49 PM (IST)
16 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
8:42 PM (IST)
हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
हैदराबाद की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
Apr 23, 2025
8:40 PM (IST)
14वें ओवर में आए 4 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 10 रन और हेनरिक क्लासेन 45 रन बनाकर मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
8:35 PM (IST)
13 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
8:30 PM (IST)
मिचेल सेंटनर के ओवर में आए 1 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 1 रन और हेनरिक क्लासेन 42 रन बनाकर मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
8:27 PM (IST)
10वें ओवर में आए 16 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
8:22 PM (IST)
9 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
9 ओवर्स का खेल होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 1 रन और हेनरिक क्लासेन 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
8:17 PM (IST)
हार्दिक पांड्या के ओवर में आए 2 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
8:12 PM (IST)
हैदराबाद को लगा 5वां झटका
अनिकेत वर्मा के रूप में हैदराबाद की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 12 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
8:10 PM (IST)
मिचेल सेंटनर के ओवर में आए 7 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा 12 रन और हेनरिक क्लासेन 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
8:06 PM (IST)
दीपक चाहर के ओवर में आए 6 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
8:02 PM (IST)
पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा 9 रन और हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
7:58 PM (IST)
5 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 15 रन बनाए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
7:54 PM (IST)
हैदराबाद को लगा चौथा झटका
नितीश कुमार रेड्डी के रूप में हैदराबाद की टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें 2 रन के स्कोर पर दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
7:53 PM (IST)
ट्रेंट बोल्ट के ओवर में आए 1 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 13 रन बनाए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
7:50 PM (IST)
हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
अभिषेक शर्मा के रूप में हैदराबाद की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 8 रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
7:47 PM (IST)
3 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 23, 2025
7:43 PM (IST)
हैदराबाद को लगा दूसरा झटका
ईशान किशन के रूप में हैदराबाद की टीम को दूसरा झटका लगा है। उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
7:39 PM (IST)
ट्रैविस हेड हुए आउट
ट्रैविस हेड के रूप में हैदराबाद की टीम को पहला झटका लगा है। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
Apr 23, 2025
7:36 PM (IST)
पहले ओवर में आए 2 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने 2 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड मौजूद हैं।
Apr 23, 2025
7:31 PM (IST)
हैदराबाद की पारी हुई शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद की टीम के तरफ से ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड आए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए हैं।
Apr 23, 2025
7:08 PM (IST)
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
SRH : अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी
MI : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज
Apr 23, 2025
7:07 PM (IST)
हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा
Apr 23, 2025
7:06 PM (IST)
मुंबई की प्लेइंग XI
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर
Apr 23, 2025
7:01 PM (IST)
मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Apr 23, 2025
6:48 PM (IST)
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है।
Apr 23, 2025
6:30 PM (IST)
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस मैदान पर पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से हैदराबाद की टीम को खोई हुई लय को हासिल करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
Apr 23, 2025
6:14 PM (IST)
मुंबई का स्क्वॉड
रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, विग्नेश पुथुर।
Apr 23, 2025
6:04 PM (IST)
हैदराबाद का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामेंदु मेंडिस, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।