India Vs Pakistan

Photo:FILE भारत बनाम पाकिस्तान

Explainer: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात फिर से बन गए हैं।भारत की ओर से कभी भी पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन हो सकता है। यह एक्शन 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ होगा। गौरतलब है कि घात लगाकर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 भारतीय पर्यटकों को मार दिया था। इसको लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने कई तरह की पाबंदियां पाकिस्तान पर लगा दी, जिसमें सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से खत्म करने का ऐलान भी शामिल है। इसके बाद पाकिस्तान युद्ध की गीदड़-भभकी दे रहा है। वह भी तब जब भारत सुपर पावर बनने की राह पर है और पाकिस्तान कंगाल होकर दुनियाभर के देशों से कर्ज मांग रहा है। क्या सही में भारत से पाकिस्तान अब मुकाबला कर पाएगा? आंकड़ों के जरिये हम आपको बता रहे हैं कि भारत के सामने क्यों कहीं नहीं टिकता है पाकिस्तान।

Image Source : FILE

भारत बनाम पाकिस्तान

दोनों देशों में जमीन-आसमान का अंतर

मौजूदा समय में भारत एक सुपरा पावर बनने वाला देश है। वहीं पाकिस्तान कंगाल, बीमार और कर्ज में डूबा हुआ देश है। इसलिए भारत और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं के बीच आज कोई तुलना ही नहीं है। भारत ने वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर पाकिस्तान को बहुत पीछे छोड़ दिया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था आसमान छूती महंगाई, विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी और कर्ज के बोझ से जूझ रही है। इस समय भारत एक शेर है और पाकिस्तान चींटी। इसलिए दोनों के बीच मुकबाला जैसा कोई शब्द भी लाना सही नहीं होगा। 

Image Source : FILE

भारत बनाम पाकिस्तान

निवेशकों का चहेता भारत

आईएमएफ के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 2008 से 2023 तक भारत की जीडीपी में 140% की वृद्धि हुई। वहीं, 2022-23 में पाकिस्तान ने अपनी जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 2% से घटाकर 0.29% कर दिया। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने इसे निवेशकों के बीच पसंदीदा देश बना दिया है। इसके चलते दुनियाभर के निवशक भारत की ओर रुख कर रहे हैं। 

Image Source : FILE

भारत बनाम पाकिस्तान

आतंकवाद की फैक्ट्री पाकिस्तान

भारत में दुनियाभर की कंपनियां अपनी फैक्ट्री लगा रही है। एप्पल से लेकर टेस्ला तक भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है। वहीं, पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री बनकर रह गया है। इसके चलते दुनियाभर के देशों में पाकिस्तानी की एंट्री बैन है। कोई भी देश न तो पाकिस्तान में व्यापार करना चाहते हैं। क्रिकेट भी पाकिस्तान में जाकर कोई देश नहीं खेलना चाहता है। 

Image Source : FILE

भारत बनाम पाकिस्तान

गरीबी और महंगाई से जनता परेशान 

भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2,940 डॉलर है। वहीं, पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय 1,587 डॉलर है। यह भारत की तुलना में काफी कम है। आय ही नहीं, महंगाई और बेराजगारी से भी जनता परेशान हैं। हाल ही में कई तस्वीर आई थी कि जनता किस तरह से आटे लूट रही थी। 

Image Source : FILE

भारत बनाम पाकिस्तान

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version