सीबीएसई
Image Source : FILE
सीबीएसई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। सीबीएसई बोर्ड ने अपने परिणाम जारी करने के उपरांत की गतिविधियों में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत स्टूडेंट्स को वेरिफिकेशन/पुनर्मूल्यांकनर(रीइवेल्यूएशन) के लिए आवेदन करने से पहले उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में एक नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

मौजूदा सिस्टम में, छात्र पहले अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करते हैं और उसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करते हैं। इसके बाद फिर अपने परिणामों का पुनर्मूल्यांकन करते हैं। नए सिस्मट में परिणाम के बाद की गतिविधियां जिस क्रम में होंगी वो निम्नवत हैं-

  • मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करना
  • अंकों का सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों।

जारी किए गए नोटिस में सीबीएसई ने कहा है कि यह नई प्रणाली छात्रों को दोबारा जांच के लिए आवेदन करने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखने की अनुमति देगी, जिससे उन्हें दिए गए अंकों, विशिष्ट टिप्पणियों और किसी भी त्रुटि के बारे में स्पष्टता मिलेगी।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई ने कहा, “पहले चरण में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार यह तय कर सकता है कि उसे अंकों के सत्यापन का विकल्प चुनना है या नहीं, जिसमें अंकों की पोस्टिंग/कुलिंग या किसी भी बिना मूल्यांकित प्रश्न या पुनर्मूल्यांकन शामिल है, जिसके तहत उम्मीदवार किसी प्रश्न या उसके प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करता है। उम्मीदवार उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए आवेदन कर सकता है।”

ये भी पढ़ें- 

CBSE Result: डिजिलॉकर से कैसे कर सकेंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट चेक? जानें

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version