बाथरूम में धमाके से झुलसा शख्स।
Image Source : INDIA TV
बाथरूम में धमाके से झुलसा शख्स।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह एक शख्स बाथरूम में मौजूद था, तभी जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान आग भी लग गई, जिससे शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि बाथरूम में मीथेन गैस के रिसाव की वजह से आग लगी। घटना सुबह के समय हुई जब युवक अपने बाथरूम में था। वहीं अचानक मीथेन गैस लीक होने से आग भड़क उठी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को तत्काल ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मीथेन गैस की लीकेज से हुआ ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, घायल शख्स की पहचान सुनील प्रधान के बेटे के तौर पर की गई है। पीड़ित के पिता सुनील प्रधान ने बताया कि उनके बेटे के बाथरूम में लगे कमोड की सीट से मीथेन गैस का रिसाव हुआ, जिसने आग पकड़ ली। इस हादसे में उनका बेटा बुरी तरह से झुलस गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा मीथेन गैस की निकासी के लिए विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन बिछाई गई थी। हालांकि ये पाइप कई जगहों पर जाम पड़े हैं और काम नहीं कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पाइप जाम होने के कारण गैस का निकास नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस का दबाव बढ़ा और वह कमोड सीट को तोड़कर बाहर निकल गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रति गहरा रोष है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ऐसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि मीथेन गैस निकासी की पाइपलाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की लापरवाही का खामियाजा एक युवक को भुगतना पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें- 

टॉय राफेल पर नींबू-मिर्च लटका कर घिरे अजय राय, अब सफाई में कही ये बात

गुरुग्राम: ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव, पुलिस ने पहचान के लिए रखा बड़ा इनाम; बॉडी पर मिले ये निशान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version