
आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षा बलों ने जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में इस आतंकी ठिकाने को ढूंढ निकाला। रविवार देर रात सेना, पुलिस और एसओजी सहित सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला, जहां से पांच आईईडी (IED), वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद किए गए। खबर अपडेट हो रही है….