• मेट गाला 2025 मई के पहले सोमवार, यानी 5 मई, 2025 को शुरू होने वाला है। भारत में दर्शकों को मंगलवार सुबह 3:30 बजे से सेलिब्रिटी के लुक देखने को मिलेंगे। ग्लैमर की दुनिया से हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने सबसे खास, कस्टम-मेड आउटफिट के साथ फैशन का जलवा बिखेरेंगे।

    Image Source : Instagram

    मेट गाला 2025 मई के पहले सोमवार, यानी 5 मई, 2025 को शुरू होने वाला है। भारत में दर्शकों को मंगलवार सुबह 3:30 बजे से सेलिब्रिटी के लुक देखने को मिलेंगे। ग्लैमर की दुनिया से हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने सबसे खास, कस्टम-मेड आउटफिट के साथ फैशन का जलवा बिखेरेंगे।

  • Image Source : Instagram

    इस साल शाहरुख खान भी मेट गाला में अपनी शानदार शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने इस खास मौके के लिए मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यसाची को चुना है। इसके अलावा भारतीय सितारों में कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ भी इवेंट में शामिल होंगे।

  • Image Source : Instagram

    इस हाई प्रोफाइल इवेंट के लिए कई सारे रूल्स भी बनाए गए हैं। जिन्हें फॉलो करना हर सेलिब्रिटी के लिए अनिवार्य है। अगर कोई सेलिब्रिटी इन नियमों में से कोई भी नियम तोड़ता है तो उसे इस इवेंट से हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है। वोग की एडिटर-इन-चीफ, एना विंटोर, आयोजकों के साथ मिलकर सब कुछ तय करती हैं।

  • Image Source : Instagram

    नो फोन और नो सेल्फी- मेट गाला में सख्ती से नो फोन-नो सेल्फी पॉलिसी लागू की गई है, जिससे सेलिब्रिटीज़ को मेट के अंदर से इंस्टाग्राम रील्स या टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने से रोका जा सके। आप जो तस्वीरें देखते हैं, उनमें से ज्यादातर इवेंट से पहले होटल के कमरों में ली गई तस्वीरें होती हैं।

  • Image Source : Instagram

    नो प्याज-लहसुन – आयोजक यह सुनिश्चित करते हैं कि खाने में प्याज, लहसुन न हो, ताकि बदबूदार सांसों को रोका जा सके। ब्रुशेटा जैसे गंदे व्यंजन भी मेनू से बाहर हैं।

  • Image Source : Instagram

    नो स्मोकिंग- मेहमानों को मेट गाला के अंदर धूम्रपान करने की सख्त मनाही है, क्योंकि इससे क्यूरेट किए गए फैशन संग्रह को नुकसान पहुंच सकता है या उनमें धुएं की गंध रह सकती है।

  • Image Source : Instagram

    सीटिंग प्लान- वार्ड ड्यूरेट के अनुसार, मेट गाला में कौन किसके बगल में बैठेगा, यह तय करने के लिए बहुत प्लानिंग की जाती है। पति-पत्नी कभी भी एक साथ नहीं बैठते हैं और भले ही आप एक सीट के लिए 75,000 डॉलर का भुगतान करें, आपको यह चुनने का अधिकार नहीं है कि आप कहां बैठेंगे।

  • Image Source : Instagram

    आउटफिट होते हैं प्री-अप्रूव- इवेंट में सेलेब्स जो भी आउटफिट पहनते हैं, उन्हें पहले से अप्रूव कराया जाता है। Anna Wintour खुद ही सभी सेलेब्स के आउटफिट अप्रूव करती हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version