Warren Buffett

Photo:FILE वॉरेन बफेट

Warren Buffet: दुनिया के दिग्गज निवेशक और 5वें सबसे अमीर इंसान वॉरेन बफेट इन दिनों चर्चा में है। यह चर्चा उनके उस फैसले के कारण, जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि वह अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे के सीईओ से हटेंगे और 2026 की शुरुआत से ग्रेग एबेल सीईओ बनेंगे। उनके इस फैसले से बर्कशायर हैथवे के निवेशकों में निराशा की लहर दौड़ गई थी। हालांकि, अब उनके लिए अच्छी खबर है। 

दरअसल, ग्रेग एबेल के बर्कशायर हैथवे का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनने के बाद भी अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट निदेशक मंडल के चेयरमैन बने रहेंगे। इस समय बफेट कंपनी के चेयरमैन एवं सीईओ हैं जबकि एबेल इसके वाइस चेयरमैन हैं। बर्कशायर हैथवे के निदेशक मंडल ने रविवार को 94 वर्षीय बफेट को बोर्ड का मुखिया बनाए रखने के लिए मतदान किया। यह फैसला उन निवेशकों को राहत देगा, जो बर्कशायर की शानदार कामयाबी को बनाए रखने को लेकर चिंतित हैं। 

अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी से घिरी हुई 

गौरतलब है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था शुल्क संबंधी झटकों, वित्तीय उथल-पुथल और मंदी के बढ़ते जोखिम से घिरी हुई हैं। निदेशक मंडल ने बफेट के उत्तराधिकारी के तौर पर 62 वर्षीय एबेल को सीईओ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बफेट ने शनिवार को इस साल के अंत तक कंपनी के शीर्ष पद से हटने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। 

कैसे वॉरेन बफेट बने सबसे सफल निवेशक 

दुनिया के सफल शेयर बाजार निवेशकों की सूची में वॉरेन बफेट टॉप पर है। अगर आप भी सफल निवेशक बनना चाहते हैं तो हम आज आपको वॉरेन बफेट की उन 5 इन्वेस्टमेंट टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप भी सफल निवेशक बन सकते हैं। 

  • नकदी कभी भी अच्छा निवेश नहीं: बफेट का मनना है कि नकदी कभी अच्छा निवेश नहीं हो सकता है। पैसा गोल्ड, सिल्वर, इक्विटी, प्रॉपर्टी आदि निवेश करें, क्योंकि नकदी का मूल्य समय के साथ कम होता जाता है। 
  • ग्रोथ वाली संपत्तियों में निवेश करें: बफेट सोने जैसी भौतिक वस्तुओं के स्वामित्व की तुलना ग्रोथ वाली संपत्तियों में निवेश की सलाह देते हैं। बफेट उन संपत्तियों में निवेश करने की वकालत करते हैं जो समय के साथ रिटर्न देती हैं। 
  • सबसे पहले कंपनी का मूल्यांकन करें: बफेट किसी कंपनी के शेयर में निवेश से पहले उसका मूल्य आंकते हैं। वह पहले कंपनी का मूल्यांकन करने में यकीन करते हैं। फिर व्यवसाय देखते हैं। 
  • अवसरों को बर्बाद न करें: बफेट इस बात पर जोर देते हैं कि बड़े अवसरों का लाभ उठाना धन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। आपको बड़े अवसरों को तब भुनाना चाहिए जब वे आएं। 
  • खुद में निवेश करें: बफेट खुद को निखारने के लिए कौशल और ज्ञान में निवेश करने पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि सबसे अच्छा निवेश जो आप कर सकते हैं वह है खुद में है। 

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version