mohammad shami
Image Source : GETTY
मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेटर इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर ये निकलकर सामने आई है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धमकी दी गई है। शमी को जान से मारने की धमकी मिली है, उन्हें एक ईमेल किया गया है, जिसमें ये बात कही गई है। इस खबर से अचानक सनसनी फैल गई है। शमी इस वक्त आईपीएल में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शमी फिलहाल हैदराबाद में हैं।

ईमेल से दी गई है शमी को धमकी

मोहम्मद शमी अभी आईपीएल खेल रहे हैं। वे पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। आज यानी सोमवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यानी आज भी शमी अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, इससे पहले ही उन्हें धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। पता चला है कि रविवार शाम को उन्हें ईमेल किया गया है। मोहम्मद शमी यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं। शमी के भाई हसीब अहमद ने थाने में जाकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। शमी भले ही अमरोहा के हों, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलते हैं, यानी उनका एक घर कोलकाता भी है। 

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की मामले की पड़ताल

मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। वे भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 खेल रहे थे, लेकिन इसी दौरान वे चोटिल हो गए और इसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद करीब दो साल के अंतराल के बाद उनकी वापसी मैदान पर आईपीएल के माध्यम से हुई है। अब आईपीएल का आयोजन 25 मई तक होगा। इसके बाद जून में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसमें भी खेलने की दावेदारी मोहम्मद शमी पेश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है और उसने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स कौन है और उसने इस तरह की हरकत क्यों की है। 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version