सिर्फ 3 सामान और 30 मिनट में तैयार हो जाता है टेस्टी मैंगो जैम, पूरे साल ब्रेड पर लगाकर खाएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी


मैंगो जैम रेसिपी
Image Source : FREEPIK
मैंगो जैम रेसिपी

आम के मौसम में कुल्फी, कस्टर्ड और आम पना की रेसिपी तो हर कोई बना रहा है लेकिन आप चाहें तो इस बार मैंगो जैम भी बना सकते हैं। बड़ी आसानी से घर में सिर्फ 3 सामानों से मैंगो जैम बन जाता है। आम का जैम बनाकर इसे आसानी से 2-3 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। खास बात ये कि ये होममेड मैंगो जैम बड़ा टेस्टी बनता है और इसे बच्चे ब्रेड, रोटी के साथ इसे स्वाद से खाते हैं। तो चलिए बताते हैं प्रिजर्वेटिव फ्री होममेड मैंगो जैम की रेसिपी। 

मैंगो जैम बनाने के लिए सामान

  • 500 ग्राम पके हुए आम
  • 300 ग्राम चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

मैंगो जैम रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि आम का जैम किसी भी वैराइटी के आम से आप बना सकते हैं, लेकिन वो आम जिसमें रेशे कम होते हैं और पल्प ज्यादा होता है वो जैम बनाने के लिए परफेक्ट है। आप चाहें तो जैम के लिए सफेदा या हापुस आम ले सकते हैं।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लीजिए। इस पल्प को मिक्चर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लीजिए ताकि वो एक स्मूद प्यूरी जैसी बन जाए और आम के टुकड़े ना बचें।

तीसरा स्टेप- 500 ग्राम आम से करीब 300 ग्राम प्यूरी बनेगी, इसे कड़ाही में डाल दें। अब इतनी ही मात्रा में चीनी लेकर प्यूरी में मिक्स करें और गैस पर उबलने के लिए रख दें। गैस को मीडियम रखना है और धीरे धीरे आम और चीनी को मिक्स करते रहें। करीब 5-7 मिनट बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 

चौथा स्टेप- इसके बाद 5 मिनट और लगेंगे जिसके बाद आम और चीनी अच्छी तरह पककर मिक्स हो जाएगा और इसका रंग भी थोड़ा ट्रांसपेरेंट होने लगेगा। ध्यान रखें कि आम का जैम बनने के दौरान कड़ाही में प्यूरी के बुलबुले जैसे बनते हैं जिनसे बचने के लिए बीच बीच में ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कड़ाही को पूरी तरह ढंकना नहीं है।

पांचवा स्टेप- जब जैम से थोड़ी पतली कंसिस्टेंसी रह जाए तो गैस बंद कर दें। याद रहे कि जैम ठंडा होने के बाद और गाढ़ा हो जाता है तो इसलिए गाढ़ी प्यूरी जैसा होने पर गैस ऑफ कर दें।

जैम को स्टोर करने का सही तरीका

  • जैम स्टोर करने में भी याद रखें कि कांच का जार हो और वो स्टरलाइज्ड हो। इससे जैम 2-3 महीने तक खराब नहीं होता। दरअसल अगर प्लास्टिक या हल्के मॉइश्चर वाले डब्बे में जैम भर दिया जाए तो वो 5-6 दिन में खराब हो सकता है। 

  • स्टरलाइज करने के लिए तेज उबलते पानी में कांच के जार और ढक्कन को डालें और अच्छी तरह वॉश कर दें। इसके बाद उसे पूरी तरह सूखने के बाद ही उसमें जैम भरें।

  • सिर्फ 30 मिनट की मेहनत में बड़ा टेस्टी और होममेड मैंगो जैम बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप बच्चों को रोटी, ब्रेड के साथ साथ बिस्किट्स पर लगाकर दे सकते हैं। इस जैम को मैंगो पल्प की तरह या प्यूरी की तरह दूसरी रेसिपीज में भी ट्राई किया जा सकता है। 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *