Pakistan masjid
Image Source : X
पाकिस्तानी मस्जिद

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कोई लड़ाई शुरू भी नहीं हुई है। इससे पहले ही पाकिस्तान में बगावत के सुर उठने लगे हैं। लाल मस्जिद से मौलाना ने ऐलान किया है कि भारत के खिलाफ जंग में लोग पाकिस्तान का साथ नहीं देंगे। मौलाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने शेयर किया है। इंडिया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बगावत साफ नजर आ रही है।

वीडियो शेयर करते हुए हुसैन हक्कानी ने लिखा “लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज गाजी का भाषण सुनिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम की नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई है और पाकिस्तान में भारत से भी ज्यादा जुल्म है, आदि। उन सरकारी अधिकारियों को ध्यान से सुनिए जो इन सज्जनों को संरक्षण देते हैं और धर्मनिरपेक्ष पाकिस्तानियों को खतरा मानते हैं।”

इमाम ने क्या कहा?

वीडियो में इमाम को कहते सुना जा सकता है कि भारत के साथ जंग इस्लामिक जंग नहीं ये कौमियत की जंग है। इसलिए पाकिस्तान के लोग इस जंग में पाकिस्तान की सेना का साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा “हिंदुस्तान पाकिस्तान की जंग में आप में से कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे.. कम ही नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि काफी समझ पैदा हो चुकी है। मसला ये है कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान की जंग इस्लाम की जंग ही नहीं है। पाकिस्तान की जंग कौमियत की जंग है। आज पाकिस्तान में जो निजाम है, जो जालिमाना निजाम है, वो हिंदुस्तान से ज्यादा बढ़कर है। हिंदुस्तान में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में जुल्म है। क्या लाल मस्जिद जैसा मामला हिंदुस्तान में हुआ.. क्या पूरे पख्तूनख्वा में जो मामले हो रहे हैं वो हिंदुस्तान में हुए..क्या उनके अपने लोगों ने अपने देश में ही रहने वाले लोगों पर बमबारी की..क्या हिंदुस्तान के अंदर इतने लोग लापता पाए जाते हैं। यहां जो जुल्म है, यहां नहीं ज्यादातर मुसलमान देशों में यही हाल है। नेकी और दूसरे की भलाई के कामों में साथ देंगे। गुनाह और जुल्म के कामों में साथ नहीं देंगे।

खौफ में पाकिस्तान

भारत पाकिस्तान पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है, जिससे पाकिस्तान खौफ में है। इस बीच पाकिस्तान में ही शहबाज शरीफ सरकार के विरोध में आवाज उठने लगी है। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने भी भारत के साथ जंग में पाकिस्तान का साथ न देने की बात कही है। इमाम अजीज ने कहा है कि भारत के साथ जंग इस्लामिक जंग नहीं ये कौमियत की जंग है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version