how to protect from airstrike
Image Source : FILE PHOTO
हवाई हमले से कैसे बचें

भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और उस नरसंहार में पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की संलिप्तता पाई थी। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष अब बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों तरफ से मिसाइल और ड्रोन दागे गए लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर अबतक नहीं मिली है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। 

भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया और लोगों को बताय कि यदि युद्ध की स्थिति होती है तो आपको क्या कदम उठाना चाहिए। ऐसे में अब अगर आप जिस इलाके में रहते हैं वहां अगर हवाई हमला हो जाए तो आप अपना और अपनों को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं। जानिए…

हवाई हमला होने पर क्या करती है वायु सेना 

अगर दुश्मन की ओर से हमारी सीमा पर कोई भी रॉकेट मिसाइल या फाइटर जेट प्रवेश करता है. तो वायुसेना के रडार उसका तुरंत ही पता लगा लेते हैं और इससे तुरंत ही दुश्मन के हमले के बारे में जानकारी मिल जाती है। अगर दुश्मन देश की तरफ से कोई मिसाइल लॉक की जाती है तो उसकी रफ्तार की दिशा को देखते हुए वायु सेना की ओर से हमले का संभावित अलर्ट भी भेज दिया जाता है और हमले की संभावित जगहों पर कुछ सेकंड पहले एयर रेड सायरन बजने लगता है और लोगों को छिपने के लिए अलर्ट किया जाता है।

क्यों और कब बजता है सायरन

  1. जब कोई बड़ा खतरा आने वाला होत है, जैसे हवाई हमला, मिसाइल हमला तो सायरन बजता है।

     

  2. एयर सायरन का रेड अलर्ट मिलते ही भीड़भाड़ वाली जगह से तुरंत सबवे या अंडर-पास में जाकर छुप जाना चाहिए। बड़े शहरों में बनाए गए अंडर पास हवाई हमले से बचने में बेहद कारगर होता है क्योंकि उनके ऊपर से बस ट्रक जैसे हैवी वाहन गुजरते हैं। इसके चलते रॉकेट या मिसाइल का प्रभाव उन पर बेहद कम होता है।
     
  3. हवाई हमले की स्थिति में अगर आप खुली जगह में हैं तो किसी ऐसे फ्लाईओवर के नीचे तत्काल चले जाएं जिसकी ऊंचाई काम हो।
     
  4. अगर आप किसी इमारत में हैं तो रेड सायरन बजते ही इमारत के मुख्य द्वार से दूर हट जाए। इमारत के ऐसे हिस्से में बिल्कुल ना खड़े हो जहां एक परत की दीवार या चारों तरफ बस खिड़कियां हों।
     
  5. आपको उस हिस्से में जाना चाहिए जिसकी दीवारों के बाहर भी दीवारों की परत हो यानी टॉयलेट्स या सीढ़ियों के नीचे की जगह सुरक्षित जाती है।

     

  6. हवाई हमले के सायरन में आमतौर पर एक तेज़, चीखने वाली आवाज़ होती है जो बढ़ती और घटती रहती है। 
     
  7. सायरन की आवाज में तेजी और कमी चेतावनी का संकेत होता है। जब सायरन 1 से 3 मिनट तक बजता है तो इसका मतलब होता है कि लोग तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
     
  8. सायरन की सिंगल आवाज  जो न तो ऊपर उठती है और न ही नीचे आताी है और लगभग एक मिनट तक रहती है। इसका मतलब है कि खतरा टल गया है, अब बाहर आना सुरक्षित है।

हवाई हमले से खुद को सुरक्षित कैसे रखें

  • सायरन बजते ही तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं।
     
  • बिजली सहित घऱ के सभी इलेक्ट्रॉनिक और गैस के उपकरण बंद कर दें।
     
  • खिड़कियां और दरवाज़े बंद कर दें।
     
  • जमीन पर लेट जाएं और सिर ढक लें।
     
  • आपातकालीन किट तैयार रखें, इसमें खाने पीने के सामान से लेकर फर्स्टएड की चीजें भी हों।
     
  • अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें, केवल सरकारी दिशानिर्देशों को ही फॉलो करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version