
पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले को मिसाइल पचोरा और समर ने नाकाम किया
पाकिस्तान के हर अटैक का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। बीती रात भारत ने पाकिस्तान के 50 ड्रोन से ज्यादा और 100 से ज्यादा हमले को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के नाकाम मिसाइल हमलों पर एयरफोर्स ने बयान जारी किया है। एयरफोर्स ने कहा है कि एंटी ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया गया। साथ ही, जमीन से हवा में मार गिराने वाली मिसाइलों पचोरा और समर का इस्तेमाल किया गया। एंटी एयरक्राफ्ट गनों से भी पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन को हवा में नष्ट किया गया। खबर अपडेट हो रही है…
