फौजियों का स्वागत करते लोग
Image Source : SOCIAL MEDIA
फौजियों का स्वागत करते लोग

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ढाबे पर खाना खाने रुके फौजियों का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने सैनिकों पर फूलों की बारिश की और तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का बताया जा रहा है। जहां शिवा ढाबा उर्फ मामा यादव ढाबा नामक एक ढाबे पर सेना के जवान खाना खाने रुके थे। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें ढाबे पर देखा तो उनका मन भर आया और उन्होंने देश के जवानों का फूल बरसाकर, तालियां बजाकर, और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर स्वागत किया। कुछ ढाबों ने सैनिकों के लिए खाना मुफ्त करने की घोषणा भी कर दी।

देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में लोगों को सैनिकों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ तौर पर जनता के बीच देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान देखा जा सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हमने ये वीडियो सोशल साइट एक्स से @gharkekalesh नामक अकाउंट से लिया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

लोगों ने कहा- हमारे लिए गर्व का पल

वीडियो को देख लोगों ने ढाबे वाले और स्थानीय लोगों की देशभक्ति की खूब तारीफ की। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- हमें उत्तर प्रदेश के लोगों पर गर्व है। जय हिंद। दूसरे ने लिखा- भारतीय सेना जिंदाबाद, ये हमारे लिए गर्व का पल है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version