Sahil muskan
Image Source : INDIA TV
साहिल और मुस्कान

मेरठ में 3 मार्च को हुए सौरभ हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने हत्या कर दी थी फिर उसके शव के टुकड़े नीले ड्रम में डालकर ऊपर सीमेंट भर दिया था। इसके बाद मुस्कान के परिजनों ने बेटी को पुलिस को सौंपा था। इस हत्याकांड को तंत्र-मंत्र से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच में तंत्र-मंत्र का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। साहिल और मुस्कान ने प्रेम-प्रसंग के चलते सौरभ को रास्ते से हटाया था। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में यह बताया है कि हत्या के पीछे कोई काला जादू नहीं बल्कि अंधा प्यार है। फिलहाल हत्यारे साहिल और मुस्कान जेल में बंद है।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले में 54 दिन बाद आज थाना ब्रह्मपुरी थाना इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी ने कोर्ट नम्बर 4 में एडिशनल जज अनुज ठाकुर के सामने 1000 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में पूरी तरह से इस बात को खारिज कर दिया है कि हत्या काला जादू के चलते की गई थी। ASP अंतरिक्ष जैन ने कहा, इस मामले का काले जादू या तांत्रिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल ने 8वीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद मुस्कान की शादी हो गई। वहीं जैसे ही सौरभ विदेश गया वैसे ही दोनों फिर एक-दूसरे मिलने लगे और उनकी दोस्ती अवैध संबंध में बदल गई। इसके बाद उन्होंने साथ रहने के लिए सौरभ को मारने का फैसला किया।

मुस्कान-साहिल को सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी करेगी पुलिस

इस चार्जशीट के अंदर पुलिस ने 36 गवाहों के बयान दर्ज किए है, जिसमें ड्रम विक्रेता, चाकू-सीमेंट विक्रेता, मुस्कान के मकान मालिक, नींद की दवा खरीदने वाले स्टोर संचालक, मुस्कान के माता-पिता और सौरभ के परिजन है। पुलिस ने अपनी जांच में मुस्कान और साहिल को हिमाचल ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवर, हिमाचल के होटल और उनके स्टाफ के बयान भी शामिल किये है। पुलिस को इस वारदात का कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला है।

मेरठ के एस पी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि सौरभ मर्डर केस में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जो 1000 से अधिक पन्नों की है। इस चार्जशीट में 36 गवाह सीडीआर, सीसीटीवी कैमरे और एस एफ एल शामिल किए गए हैं। पुलिस सौरभ के हत्यारे साहिल और मुस्कान को सजा दिलाने के लिए मजबूत परैवी करेगी।

बर्बरता से की थी हत्या

बता दें कि मुस्कान ने 3 मार्च की रात सौरभ के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं और जब वह बेहोश हो गया, तो साहिल ने उसकी छाती में तीन बार चाकू से वार किया था। इसके बाद, दोनों ने मिलकर सौरभ के शरीर के 15 टुकड़े किए और उन्हें एक प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया।

मेरठ का सौरभ हत्याकांड नेशनल लेवल पर सुर्खियों में रहा था और लोग हैरान थे कि एक पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की इतनी बर्बरता से कैसे हत्या कर सकती है।

(रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)

यह भी पढ़ें-

महिला ने बुजुर्ग को बुलाकर की अश्लील हरकत, पुरुष साथी ने वीडियो बनाकर किया अपलोड; दोनों गिरफ्तार

पड़ोसी ने की 8 साल के बच्चे की हत्या, शव को बोरी में बंद करके झील में फेंका, सामने आई ये वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version