Nirahua
Image Source : INSTAGRAM
निरहुआ और आम्रपाली का 8 साल पुराना गाना मचा रहा है धूम

निरहुआ के नाम से मशहूर दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनके गाने इनके फैंस की जुबान से नहीं उतरते। निरहुआ के सिर्फ गाने ही नहीं, फिल्में और आम्रपाली दुबे संग उनकी जोड़ी भी खूब पसंद की जाती है। जब भी ये जोड़ी साथ होती है, तहलका मचा देती है और इन दिनों भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग मिलकर कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। इन दिनों दोनों का एक पुराना गाना है जो यूट्यूब पर बवाल काट रहा है। ये रोमांटिक भोजपुरी गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बेटा फिल्म का गाना

ये भोजपुरी गाना आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों बारिश में भीगते हुए रोमांस कर रहे हैं। इस गाने के बोल हैं ‘तनी छू ला’, जिसमें आम्रपाली अपनी कातिल अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। यही वजह है कि आए दिन फैंस यूट्यूब पर ये गाना खोजते रहते हैं और उस पर निरहुआ का देसी अंदाज भी कुछ कम नहीं है। ये फिल्म आम्रपाली दुबे और निरहुआ की हिट फिल्म ‘बेटा’ का है, जिसमें इन दोनों के साथ अंजाना सिंह और अशोक समर्थ जैसे कलाकार भी हैं।

कल्पना और ओम झा ने दी है आवाज

बेटा फिल्म के इस गाने को कल्पना और ओम झा ने आवाज दी है और म्यूजिक देने का काम भी ओम झा ने ही किया है। वहीं इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और इसका निर्देशन विशाल वर्मा ने किया है। निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से है। यही वजह है कि भले ही ये गाना पुराना है, लेकिन अभी भी खूब पसंद किया जा रहा है।

1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गाय गाना

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट के जरिए भी इस भोजपुरी गाने पर अपना प्यार बरसाया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version