राजा इकबाल सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
Image Source : X@RAJAIQBALSINGH3
राजा इकबाल सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम ने कचरा इकट्ठा करने के लिए लगाए गए यूजर्स चार्ज को खत्म कर दिया है। दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में अब कोई यूजर्स सरचार्ज नहीं लगेगा। मेयर ने कहा कि हमने अधिकारियों से बात की और उनको निर्देश दिए हैं कि बिना चर्चा के कोई भी चार्ज हो… भले ही वो यूजर चार्ज हो दिल्ली की जनता को ना लगे।बुधवार को इसके लिए हम हाउस में एक बिल लेकर आ रहे हैं। 

हाउस टैक्स में भी नहीं लगेगा सरचार्ज या टैक्स

राजा इकबाल सिंह के साथ RWA की बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि प्रदेश में अब कोई यूजर्स सरचार्ज नहीं लगेगा। दिल्ली की जनता के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हाउस टैक्स के जितने भी पुराने लंबे बिल हैं उनका प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल का जमा कराइये और इसके बाद आपको कोई सरचार्ज, कोई टैक्स, कुछ नहीं देना है। 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली के हर नागरिक को फर्जी हाउस टैक्स और यूज़र्स चार्ज जैसे ज़बरदस्ती थोपे गए आर्थिक बोझ से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। यूज़र्स चार्ज, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनमानस पर थोपा था। अब भाजपा शासित निगम ने इसे समाप्त करने का निर्णय लिया है। दिल्ली को राहत देने का संकल्प अब धरातल पर है।

मेयर ने की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक

सचदेवा ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी (आप) ने जनता से परामर्श किए बिना यूजर चार्ज लगाए थे। उन्होंने घोषणा की, “दिल्ली में कोई यूजर चार्ज नहीं लगेगा। हम इसे वापस लेने जा रहे हैं।  इस घोषणा से पहले रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के साथ मीटिंग हुई। जहां नागरिकों ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के मेयर से नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version