
ट्रंप का कनाडा को लेकर बड़ा बयान।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सनसनीखेज दावा कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य बनने के बारे में विचार कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और कनाडा के बीच ये सौदा गोल्डन डोम एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर हो सकता है।
