• फ्रांस के बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इटली में है।

    Image Source : @rsprasad

    फ्रांस के बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इटली में है।

  • Image Source : @supriya_sule

    एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। यहां कई अहम बैठकों में प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत और एकजुट सोच को दोहराया।

  • Image Source : PTI

    सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की।

  • Image Source : @ShashiTharoor

    डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा देश अब दूसरा गाल आगे नहीं बढ़ाएगा।

  • Image Source : PTI

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा में पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा से मुलाकात की।

  • Image Source : PTI

    डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सपा सांसद राजीव राय, बीजेपी सांसद बृजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल और अन्य सहित एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का ग्रीस के एथेंस पहुंचने पर ग्रीस में भारत के राजदूत रुद्रेंद्र टंडन द्वारा स्वागत किया गया।

  • Image Source : PTI

    सऊदी अरब के रियाद में प्रिंस सऊद अल फैसल इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमैटिक स्टडीज के महानिदेशक मुशाबाब अल-कहतानी के साथ बैठक के दौरान बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में बीजेपी नेता निशिकांत दुबे, सतनाम सिंह संधू और रेखा शर्मा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और अन्य सहित एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version