सांकेतिक फोटो।
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो।

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी सेना और उससे जुड़े आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें घुटनों पर ला दिया है। वहीं, अब सुरक्षा एजेंसियां भारत में भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों पर लगातार एक्शन ले रही है। इसी क्रम में सुरक्षा एजेंसियों ने राजस्थान के जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई की है। जैसलमेर में एक कथित सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। जैसलमेर से जिस संदिग्ध युवक को डिटेन किया गया है वह कुछ समय पहले पाकिस्तान गया था।

संदिग्ध युवक की सामने आई पहचान

राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने जिस संदिग्ध युवक को डिटेन किया है वह सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। वह कुछ समय पहले पाकिस्तान गया था जिसके बाद युवक को शक के आधार पर डिटेन किया गया है। युवक का नाम  शकूर खान बताया जा रहा है। आपको बता दें कि जैसलमेर जिले की सीमा पाकिस्तान से लगती है ये सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम जिला माना जाता है।

बिना जानकारी दिए पाकिस्तान गया था

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया संदिग्ध युवक मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव के पास रहने वाला है। डिटेन किए गए युवक की JIC हो रही है और सभी जांच एजेंसिया उससे संयुक्त पूछताछ कर रही है। संदिग्ध से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो शकूर खान सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना जानकारी दिए पाकिस्तान गया था।

ये भी पढ़ें- “मोदीजी प्लीज मेरे पापा को ढूंढने में हेल्प कीजिए”, दुबई में 2 साल से लापता श्रमिक की बेटी ने की रोते हुए अपील

झुंझनूं: दुबई से लौटे युवक की हत्या पर बवाल, भीड़ ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का गिरेबान पकड़ा, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version