Donald trump and joe biden
Image Source : AP
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की मौत 2020 में ही हो चुकी है। इसके बाद से उनके बॉडी डबल और रोबोट ही नजर आए हैं। इन बॉडी डबल में बाइडेन की तरह सोचने समझने की क्षमता नहीं है। इस पोस्ट को मूल रूप से एक अनजान अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा शेयर किया है।

ट्रंप ने शनिवार को जो पोस्ट शेयर किया, उसमें लिखा था “कोई जो बाइडेन नहीं हैं, उन्हें 2020 में ही मार दिया गया था। आप जो देक रहे हैं वह बाइडेन के क्लोन डबल्स और रोबोट की मदद से बनाए गए पुतले हैं, जिनमें कोई आत्मा नहीं है और इनके अंदर सोचने समझने का दिमाग नहीं है। हालांकि, डेमोक्रेट्स को दोनों में अंतर नहीं पता।”

बाइडेन के बारे में बुरा ना सोचें

ट्रंप का यह पोस्ट उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को जो बाइडेन के बारे में ‘बुरा नहीं सोचना चाहिए’, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डेमोक्रेट ‘कुछ हद तक दुष्ट व्यक्ति’ हैं। “अगर आपको उनके लिए दुख है, तो उनके लिए दुख मत महसूस कीजिए, क्योंकि वह दुष्ट हैं।”

Image Source : TRUTHSOCIAL

ट्रंप का पोस्ट

प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं बाइडेन

जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। कुछ समय पहले ही उनकी इस गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ था। इससे पहले वह भूलने की बीमारी से परेशान थे। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए ट्रंप ने कहा “बाइडेन अपने पूरे जीवनकाल में एक तरह से उदारवादी व्यक्ति रहे हैं। मैं कहूंगा कि वे एक बुद्धिमान व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि कुछ हद तक एक दुष्ट व्यक्ति हैं। अगर आपको उनके लिए दुख होता है, तो इतना दुख मत महसूस करें, क्योंकि वे दुष्ट हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और उन सभी लोगों के साथ जो कुछ किया, जिन्हें उन्होंने चोट पहुंचाई। उन्होंने बहुत से लोगों को चोट पहुंचाई। इसलिए मुझे वाकई उनके लिए दुख नहीं है।”

बाइडेन बोले- उम्मीद है हम कैंसर को हरा पाएंगे

पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को अपने इलाज के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान दिया। मेमोरियल डे कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनका पहले से ही इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि हम इसे हरा पाएंगे।” “मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version