शकूर को किया गया गिरफ्तार

शकूर को किया गया गिरफ्तार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश के भीतर बैठे पाकिस्तानी जासूसों पर सिलसिलेवार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शकूर नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। शकूर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंधों का आरोप है।

दानिश के संपर्क में था

शकूर की गिरफ्तारी के बाद उससे की गई गहन पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसने बताया है कि वह लगातार दानिश के टच में था। ISI के लोगों से बातचीत करता था।  पाकिस्तान में कई नंबरों से लगातार इसकी व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए बातचीत हो रही थी।

बिना बताए पाकिस्तान गया

शकूर सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है, जो कुछ समय पहले पाकिस्तान गया था। इसके बाद उसे शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था। शकूर मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव के पास रहने वाला है। शकूर सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना जानकारी दिए पाकिस्तान गया था।

कौन है दानिश?

पाकिस्तान हाईकमिशन में काम करने वाला वही एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश है, जिसे भारत सरकार ने 13 मई को परसोना नॉन ग्राटा डेक्लेयर करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया था। दानिश को लेकर बाद में खुलासा हुआ कि वह ISI एजेंट था। दानिश इस्लामाबाद में ISI में पोस्टेड था। इस्लामाबाद से ही दानिश का पासपोर्ट जारी हुआ था। भारत के लिए दानिश का वीजा 21 जनवरी 2022 को जारी किया गया था।

खबर अपडेट हो रही है….





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version