Sunanda Sharma
Image Source : INSTAGRAM
मशहूर सिंगर की कार के साथ हुई तोड़फोड़

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा जो अपनी बेहतरीन आवाज के लिए मशहूर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई एक दुखद घटना के बारे में बताया है। सिंगर ने नम आंखों से बताया कि यूनाइटेड किंगडम के लंदन में उनकी जगुआर कार को बेरहमी से तोड़ दिया गया। पार्किंग से शेयर किए गए एक वीडियो में, मशहूर सिंगर की कार के शीशे टूटे हुए और कांच के टुकड़े हर जगह बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे। सिंगर सुनंदा शर्मा इतने बड़े नुकसान के बावजूद पूरे वीडियो में मुस्कुराती नजर आईं। सुनंदा ने यह भी बताया कि उनकी गाड़ी से उनके दो महंगे बैग भी चुरा लिए गए हैं।

सुनंदा शर्मा की कार से हुई चोरी

सिंगर ने अपनी कार की ओर इशारा करते हुए दिखाया की उनका कितना नुकसान हुआ है और बताया कि कैसे सब कुछ टूट गया है। सुनंदा शर्मा ने बताया कि उनके दो लुई वुइटन बैग, एक सूटकेस और एक हैंडबैग जो उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था। वह सब चोरी हो गए। उन्होंने कहा, ‘दोनों बैग मेरे पसंदीदा थे। सब कुछ चला गया है।’ बर्बरता के बाद, सुनंदा ने अपनी निराशा व्यक्त की और लंदन के सुरक्षा इंतजाम के बारे में चिंता जताई। इतना ही नहीं अधिकारियों से इस मामले में सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर सुनंदा शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

चोरी के बाद सुनंदा शर्मा का पहला वीडियो

शुक्रवार की सुबह सुनंदा ने एक वीडियो शेयर किया और पंजाबी में लिखा, ‘वे मैं जेहड़े पासे वेखा, मैनू चोर दिसदे। यूके वालेयो एह कोई गल ते नै ना, सारी रात नींद नै आई बादशाहो, केहड़ा एलवी ते केहड़ा प्रादा, ओह गया ओह गया ओह गया।’ इसका मतलब है, ‘जहां भी मैं देखती हूं, मुझे चोर ही चोर दिखाई देते हैं। यूके के लोगों, यह सही नहीं है, है न? मैं पूरी रात सो नहीं पाई, मेरे राजाओं। क्या एलवी, क्या प्रादा सब कुछ चला गया, सब चला गया, सब चला गया। लेकिन वैसे भी, शायद हम किसी और बुरी चीज से बच गए।’ इस साल की शुरुआत में सुनंदा ने म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे बाद में पंजाब के मटौर पुलिस ने शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version