PK ने कर दिया ऐलान, बिहार की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी?


प्रशांत किशोर
Image Source : PTI
प्रशांत किशोर

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार के खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं… जिसको जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, वह लड़े… कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इससे जनता को कोई लेना-देना नहीं है।

“NDA, UPA को जनता ने देख लिया” 

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान और दूसरे नेताओं को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि बिहार में बच्चों की शिक्षा कैसे होगी, बिहार से पलायन कैसे रुकेगा और बिहार में भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा? उन्होंने कहा कि जनता ने NDA और UPA दोनों के शासन को देख लिया है।

प्रशांत किशोर का सफर

प्रशांत किशोर को ‘पीके’ के नाम से भी जाना जाता है। वह एक चुनावी रणनीतिकार और अब राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 1977 में बिहार के बक्सर में हुआ था। उन्होंने राजनीति में आने से पहले 8 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया। उन्होंने कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावी अभियान तैयार किए और सफलता हासिल की, जिनमें 2014 लोकसभा चुनाव, 2015 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव, 2021 तमिलनाडु चुनाव शामिल हैं।

जन सुराज पार्टी क्यों बनाया?

प्रशांत किशोर “जन सुराज” के संस्थापक हैं। उनका कहना है कि वो बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम छोड़ दिया और बिहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से “जन सुराज” अभियान शुरू किया।

कब है बिहार विधानसभा चुनाव?

बता दें कि आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने की संभावना है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। वर्तमान में, बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार है। नीतीश कुमार बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें-

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बताया पूरा प्लान

छत्तीसगढ़: मंत्रियों का 2.0 ‘चिंतन शिविर’ शुरू, जानें क्या है इसका मकसद, किन मुद्दों पर होगी चर्चा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *