Mobile Phone Calling
Image Source : FILE
फोन पर कॉल करते समय चलाते हैं इंटरनेट

क्या आप भी कॉल के दौरान अपने फोन में इंटरनेट ऑन रखते हैं? अगर हां तो सरकार ने आपके लिए नई चेतावनी जारी की है। सरकारी संस्थान इंडियन साइबरक्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नई वॉर्निंग जारी की है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी ने कहा कि इन दिनों साइबर अपराधी कॉल के दौरान इंटरनेट ऑन रखने वाले यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। I4C द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें इससे होने वाले खतरे के बारे में आगाह किया है।

I4C के इस वीडियो में यूजर्स को आगाह किया जा रहा है कि कॉल के दौरान इंटरनेट ऑन रहने पर साइबर अपराधी आपके माइक्रोफोन का एक्सेस लेकर बातें सुन सकते हैं। वे आपके डिवाइस में माइक्रोफोन का परमिशन दिए जाने वाले ऐप्स को गूगल क्रोम के माध्यम से नेविगेट करते हैं। इसके बाद आपके मोबाइल पर की जाने वाली बातें सुनने का काम करते हैं। इसका फायदा उठाते हुए हैकर्स आपके फोन पर कॉल के जरिए OTP भेजकर बड़ा फ्रॉड भी कर सकते हैं।

ऐसे बचें

साइबरक्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर ने अपने वीडियो में इससे बचने के तरीके के बारे में भी बताया है। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके यूजर्स खुद को बचा सकते हैं।

  • इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में मौजूद गूगल क्रोम ऐप पर जाना होगा।
  • फिर साइड में दिए गए तीन डॉट्स वाले मैन्यू पर टैप करना होगा।
  • यहां सेटिंग्स में जाकर नीचे स्क्रॉल करें और साइट सेटिंग्स में जाएं।
  • फिर यहां आप चेक कर सकते हैं कि किन ऐप्स को माइक्रोफोन का परमिशन दिया गया है।
  • आप एक-एक करके उन ऐप्स से माइक्रोफोन का परमिशन हटा सकते हैं।

इस तरीके से भी हटा सकते हैं परमिशन

  • इसके अलावा आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • फिर आपको प्राइवेसी में जाकर परमिशन मैनेजर पर जाना होगा।
  • यहां आप जिन ऐप्स को माइक्रोफोन की परमिशन दी गई है उसे चेक कर सकते हैं।
  • जिन ऐप्स को जरूरत नहीं है  उनसे माइक्रोफोन का परमिशन एक-एक करके हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

Nothing Phone 3 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, आ गया First Look





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version