सेहत के लिए फायदेमंद रायता
Image Source : INDIA TV
सेहत के लिए फायदेमंद रायता

गर्मी बढ़ती जा रही है और ऐसे में आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। भयंकर गर्मी की वजह से लू लगने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। आपने बूंदी या फिर खीरे का रायता तो खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मखाने का रायता खाया है? अगर नहीं तो हीटवेव से बचने के लिए आप मखाने के रायते को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आइए मखाने के रायते की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में थोड़े से तेल या फिर घी को निकालकर गर्म कर लीजिए। अब हाफ कप मखानों को गर्म तेल या फिर घी में भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको एक कटोरे में एक कप ताजा और गाढ़ा दही निकालना है और फिर इसे अच्छी तरह से फेंट लेना है।

तीसरा स्टेप- इसी कटोरे में भुने हुए मखाने, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- मखाने के रायते की गार्निशिंग के लिए आप बारीक कटे हुए हरे धनिए का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मखाने का रायता खाने से आपके शरीर के अंदर ठंडक पहुंचेगी। इसके अलावा पानी की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए या फिर डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए भी मखाने के रायते का सेवन किया जा सकता है। ठंडी तासीर वाला मखाने का रायता आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्मियों में मखाने का रायता खाने से आपके शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट किया जा सकता है। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर मखाने का रायता आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version