मखाने का रायता,
Image Source : INDIA TV
मखाने का रायता

गर्मी का मौसम है और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए दही से बनी चीज़ें बहुत फायदेमंद होती हैं। मखाने का रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर और बनाने में भी बेहद आसान है। यह मिनटों में तैयार हो जाता है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है।

मखाने का रायता बनाने की सामग्री:

दही – 1 कप, मखाने – 1 कप, देसी घी – 1 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच, काला नमक – ¼ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च – 1, बारीक कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच, 1/2 छोटा चम्मच राई, चुटकी भर हींग

मखाने का रायता बनाने की विधि:

एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर मखाने कुरकुरे होने तक भूनें। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं और तोड़ने पर आसानी से टूट जाएं, तो गैस बंद कर दें। भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। आप चाहें तो इनमें से कुछ मखानों को दरदरा पीस भी सकते हैं, जिससे रायता गाढ़ा होगा।

एक बड़े बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसे तब तक फेंटें जब तक यह चिकना न हो जाए। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और लाल मिर्च पाउडर  डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।

भुने हुए और ठंडे हो चुके मखानों को दही के मिश्रण में डाल दें। अगर रायता बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। मखाने के रायते को थोड़ी देर फ्रिज में रखें। ठंडा रायता और भी स्वादिष्ट लगता है।

मखाना रायता के फायदे:

मखाना और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाता है। मखाने में कार्बोहाइड्रेट और दही में प्रोटीन होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। मखाने में फाइबर और दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इस कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version