रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से शशि थरूर की मुलाकात
Image Source : PTI
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से शशि थरूर की मुलाकात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी किताबों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ के प्रचार के लिए रूस के निजी दौरे पर गए हैं। उन्होंने इस दौरे पर मॉस्को में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। शशि थरूर अपनी किताबें- ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस: द ब्रिटिश एम्पायरर’ और ‘इंडिया: फ्रॉम मिडनाइट टू द मिलेनियम एंड बियॉन्ड’ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज के प्रमोशन के लिए रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क आरटी के न्योता पर मॉस्को पहुंचे हैं। उनकी किताब में ब्रिटिश शासन से भारत पर पड़े असर और उसकी दमनकारी नीतियों के बारें में बताया गया है।

‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ में भागीदारी

रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की तस्वीर X पर पोस्ट करते हुए शशि थरूर ने लिखा, “मॉस्को में ‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ के दौरान पुराने दोस्त सर्गेई लावरोव से मिलकर खुशी हुई।” प्रिमाकोव रीडिंग्स एक ग्लोबल एनुअल प्लेटफॉर्म है, जहां इंटरनेशनल रिलेशंस और वर्ल्ड इकोनॉमी पर चर्चा की जाती है। इस सालाना मीटिंग में भारत समेत 40 देशों के एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म का नाम रूस के पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री येवगेनी प्रिमाकोव के नाम पर रखा गया है। 

हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड इकॉनमी एंड इंटरनेशनल रिलेशंस और रूसी विदेश मंत्रालय की तरफ से किया किया जाता है। इस मंच पर अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और साइबर सिक्योरिटी जैसी वैश्विक चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करते हैं।

डॉक्यूमेंट्री सीरीज का प्रचार

रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क आरटी (RT) ने शशि थरूर की किताबों पर 10 एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज “इम्पीरियल रिसीप्ट्स विद डॉ. शशि थरूर” बनाई है। इसी सीरीज के प्रमोशन के लिए कांग्रेस सांसद रूस में आयोजित होने वाले टीवी प्रोग्राम और इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है, इसके कुछ क्लिप आरटी के लोकप्रिय शो ‘द सांचेज इफेक्ट’ में दिखाए गए हैं। शशि थरूर ने शो के होस्ट रिक सांचेज से बातचीत में कहा, “हमने ब्रिटिश उपनिवेशवाद पर आधारित 10 एपिसोड की सीरीज पूरी की है, यह मेरे राइटिंग और रिसर्च पर आधारित है। मुझे उम्मीद है कि आपके दर्शक इसे जरूर देखेंगे। 

अपने दौरे के दौरान, शशि थरूर ने कई थिंक टैंक से भी मुलाकात की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में रूस के पूर्व राजदूत और अब रूसी संघ परिषद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के उपाध्यक्ष आंद्रेई डेनिसोव से भी मुलाकात की। थरूर ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “पुराने दोस्त आंद्रेई डेनिसोव, संयुक्त राष्ट्र और चीन में रूस के पूर्व राजदूत और अब रूसी संघ परिषद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के उपाध्यक्ष से मिलकर आनंद आया।”

आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख

मॉस्को में रूसी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष लियोनिद स्लट्स्की के साथ बातचीत में थरूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का जिक्र किया और पाकिस्तान को आतंकवाद की पनाहगाह बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न सिर्फ आतंकवादियों को पालता है, बल्कि उन्हें सैन्य प्रशिक्षण, आर्थिक मदद और हथियार भी मुहैया कराता है।

बता दें कि शशि थरूर ने हाल ही में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करते हुए अमेरिका और चार अन्य देशों का दौरा किया था, जहां उन्होंने मजबूती के साथ भारत का पक्ष रखा और आतंकवाद को पोसने वाले पाकिस्तान का नापाक चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब किया।

ये भी पढ़ें-

SCO समिट में आतंकवाद पर क्यों नहीं बना जॉइंट स्टेटमेंट? रणधीर जायसवाल ने कई मुद्दों पर दी अहम जानकारी

वैष्णो देवी में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version