train tickets
Image Source : INDIA TV
रेलवे ने 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इस बारे में भारतीय रेलवे का बयान भी सामने आया है। भारतीय रेलवे ने कहा, ‘रेलवे बोर्ड ने प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। 14:00 बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, चार्ट पिछले दिन 21:00 बजे तैयार किया जाएगा।’

कितनी टिकट प्रति मिनट बुक हो सकेंगी?

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ‘नई PRS (यात्री आरक्षण प्रणाली) प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की अनुमति देगी। भारतीय रेलवे 1 जुलाई, 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर केवल प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति देगा।’

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ‘जुलाई, 2025 के अंत से तत्काल बुकिंग के लिए OTP-आधारित प्रमाणीकरण किया जाएगा। प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता के डिजिलॉकर खाते में उपलब्ध आधार या किसी अन्य सत्यापन योग्य सरकारी ID का उपयोग करके किया जाना चाहिए।’

रेलवे में टेक्नीशियन की भी हो रही भर्ती

एक खबर ये भी है कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। 

जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई को खत्म होगी। आवेदन फॉर्म के सुधार की विंडो 1 अगस्त को खुलेगी और 10 अगस्त को बंद होगी।

इस भर्ती अभियान के तहत 6238 रिक्त पद भरे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है जिसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। गौरतलब है कि रेलवे में नौकरी पाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version